छत्तीसगढ़सियासत

गरीबों का चावल 35 से 5 किलो हो गया.. रमन विकास के नाम पर लड़ रहे चुनाव, लेकिन जनता भाजपा से त्रस्त…

रायपुर। कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि बस्तर में जनता को खदान का पानी पीना पड़ रहा है। रमन सिंह विकास के नाम पर चुनाव लडऩे वाले हैं,लेकिन जनता भारतीय जनता पार्टी से त्रस्त है छत्तीसगढ़ में हमने गरीब बच्चों को पढ़ाने के लिए राइट टू एजुकेशन सुविधा लाए थे।

लेकिन इसमें भी गरीब बच्चों को पढऩे का मौका नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश में मनरेगा की बात करें तो 12 हजार करोड़ रुपया बकाया है। ऐसे में रमन सिंह जनता को क्या जवाब देगी। राज्य में गरीबों को 35 किलो चावल दी जाती थी अब वह 5 किलो हो गई है इस प्रकार से डॉ. रमन सिंह और मोदी लगातार जनता का पेट में डाका डालकर काम कर रही है।

कांग्रेस के राज में हमने छत्तीसगढ़ में पैदा होने वाले लोगों के लिए अनाज की व्यवस्था की थी। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने उस अनाज को खाने और बेचने का काम ही है। बच्चों को मिड डे मिल भी नहीं दिया जा रहा है वही 3000 से ज्यादा सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

डॉॅ. रमन छत्तीसगढ़ में रोजगार देने की बात करते हैं लेकिन लोगों को अब रोजगार ढूंढने के लिए राज्य से पलायन होना पड़ रहा है।ं ऐसे में छत्तीसगढ़ की जनता डॉ रमन सिंह से कैसे खुश होंगे। विकास के नाम पर ढिंढोरा पीटने वाले रमन सिंह को कांग्रेस पार्टी टक्कर देने वाली है।

यह भी देखें :  भाजपा के 2 मंत्री, 1 विधायक और कांग्रेस से विकास उपाध्याय को कलेक्टर ने जारी किया नोटिस

Back to top button
close