रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह मंगलवार को रामपुर के भाजपा प्रत्याशी ननकीराम कंवर के लिए कोरबा के रजगामार में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कंवर को बेदाग नेता बताते हुए उसकी जमकर तारीफ की और कहा कि रामपुर की पहचान ननकीराम कंवर से होती है।
उन्होंने कहा कि ननकीराम कंवर पटवा सरकार से लेकर उनके कार्यकाल में काम किया है और उसमें कोई दाग नहीं लगा। ऐसे बेदाग नेता की जीत का लीड सबसे ज्यादा यही से होने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव काफी महत्वपूर्ण है इसलिए विकास की चाबी ऐसे व्यक्ति को देना होगा। गाड़ी में दो चक्के होते हैं, दोनों चक्के एक समान लगाना है। तभी विकास की रफ्तार पकड़ेगी।
रमन सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस को निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग नारा लगाने के सिवाय कुछ नहीं किया। गरीबी हटाओ के नारा लगाते रहे लेकिन किया कुछ नहीं। 50-60 साल तक राज करने के बाद भी कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। कोई योजना नहीं बनाई। ना ही चावल, नमक,चना दिया। ना ही बेटियों को साइकिल दी ना ही उनके लिए कोई योजना बनाई।
कांग्रेस के राज में गरीब और गरीब हो गया। काम की तलाश में बाहर जाने को मजबूर हो गए थे। अब कांग्रेस की पोल खुल गया है। यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान सहित कई प्रदेशों से कांग्रेस गायब हो गई है। हिन्दुस्थान के 19 राज्यों में भाजपा की सरकार है। भाजपा के ही सबसे ज्यादा सांसद और विधायक हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार दिल्ली में भी भाजपा की सरकार है और छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार बनेगी। इसका मतलब 1 और 1 दो नहीं 11 होने वाला है। कांग्रेस ने कभी भी गरीब और किसानों की चिन्ता नहीं की। कांग्रेस ने 5 क्विंटल से ज्यादा धान नहीं खरीदा। उसे भी पानी में डूबाकर खरीदा।
धान बेचने के लिए किसानों को सुसाइटियों में कई-कई रात बिताना पड़ता था। रतजगा कर धान की रखवाली करनी पड़ती थी। जब भाजपा की सरकार आई तो हमने पूरी व्यवस्था सुधार दी। हमने कभी नारा नहीं लगाया काम करके दिया है। किसानों के लिए हमारी सरकार बेहतर काम कर रही है। भाजपा गरीबों की पीड़ा को समझने वाली सरकार है।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजयेपी को याद करते हुए उनके बाम्बे में दिए एक भाषण को याद करेत हुए कहा कि अंधेरा हटेगा, सूरज निकलेगी, कमल खिलेगा और ननकीराम कंवर विधायक बनकर रायपुर जाएगा।
यह भी देखें : दंतेवाड़ा घटना से मुख्यमंत्री रमन सिंह आहत,कहा…. नक्सलियों की कायरतापूर्ण और शर्मनाक हरकत
Add Comment