छत्तीसगढ़सियासत

महासमुंद से फिर पूनम, विमल लड़ेंगे निर्दलीय, दो विधायकों का टिकट काट, बसना, सरायपाली से नए कैंडिडेट

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जिसमें रायपुर की अहम सीट उत्तर विधानसभा पर अब तक मुहर नहीं लग पाई हैं। वहीं महासमुंद में अटकले लगाई जा रही थी कि बीजेपी से निर्दलीय विधायक विमल चोपड़ा को अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है लेकिन पूनम चंद्रकार का नाम फाईनल होते ही अटकलों पर विराम लग गया।

वहीं गुंडरेदी सीट जहां से आर.के.राय पूर्व में कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़े थे इस बार जोगी कांग्रेस से लड़ रहे हैं। इस सीट पर भी लोगों की नजर टिकी हुई थी जहां से दीपक साहू पर भाजपा ने भरोसा जताया हैं। भाजपा ने सरायपाली से रामलाल चौहान का टिकट काटा है। उनकी जगह श्याम तांडी को टिकट दिया गया है। वहीं बसना से विधायक और संसदीय सचिव रूप कुमार चौधरी की जगह पर डीसी पटेल को चुनाव मैदान में उतारा है।

यह भी देखें :  उत्तर विधानसभा को छोड़, भाजपा ने जारी की 11 की सूची

Back to top button
close