रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जगदलपुर रवाना होने से पहले पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अभी रामकृष्ण अस्पताल गया था। नक्सल हमले में घायल हमारे कार्यकर्ता से मिला। नंदलाल हमारे सक्रिय कार्यकर्ता है। वह सुरक्षित है। सीआरपीएफ के जवानों से भी मिला।
सीएम ने कहा कि नंदलाल परसो गीदम के सभा में मेरे साथ थे। वह बहुंत ही सक्रिय सदस्य है। रात में ही गृहमंत्री और रक्षा मंत्री से सलाह लेकर उसे रायपुर लाया गया। वह होश में है और सुरक्षित है। जल्दी ठीक हो जाएगा।
नक्सलियों ने इस प्रकार की कायरतापूर्ण घटना को अंजाम देकर प्रजातंत्र को और प्रजातंत्र के इस सच्चे पवित्र प्रक्रिया को बाधित करने का काम किया है। पूरे देश में इसकी निंदा हुई है।
मुख्यमंत्री ने भाजपा के प्रचार के संबंध में कहा कि भाजपा लगातार प्रचार कर रही है। प्रधनमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय नेताओं और मेरे कार्यक्रम तय है।
राम मंदिर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि रामजी ही करेंगे बेड़ा पार। शशि थरुर के बयान पर कहा शशि थरूर ने स्तर हीन बयान दिया है। देश की जनता उसे जवाब देगी। प्रधानमंत्री पद की मर्यादा है। प्रधानमंत्री किसी दल के नहीं होते बल्कि देश के सबसे बड़े नेता होते हैं। उनके बारे में ऐसी अशोभनीय बात शशि थरूर ही कर सकता है। उन्हें ना तो संस्कार है ना तो ज्ञान है। जनाता पांचों राज्य में उन्हें जवाब देगी।
Add Comment