छत्तीसगढ़स्लाइडर

मुठभेड़ बाद चार नक्सली गिरफ्तार

सुकमा। डीआरजी व जिला बल की संयुक्त टीम के साथ रविवार को नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। आधे घंटे तक हुई मुठभेड़ के बाद 4 नक्सलियों को जवानों ने गिरफ्तार किया है। कोंटा थानाक्षेत्र में डीआरजी व जिला बल की संयुक्त पार्टी बेलबोच्चा, नुलकातोंग की ओर रवाना हुई थी।



उसी दौरान दरेलपाड़ के पहाड़ी के पास नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की। लगभग आधे घंटे तक फायरिंग होती रही। उसके बाद इलाके की सर्चिंग की गई तो पोडिय़ामी हड़मा, सोढ़ी हांदा, पोडिय़ामी भीमा, माड़वी सन्ना को पकड़ा गया। उनके थैलों से एक नग देशी ग्रेनेड, 27 नग इलेक्ट्रिक डेटॉनेटर, 10 फीट कोर्डेक्स वायर व नक्सली पम्मपलेट बरामद किए गए। चारों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

यह भी देखें : BREAKING: कांकेर में नक्सलियों ने किया IED विस्फोट, कोई हताहत नहीं 

Back to top button
close