छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

VIDEO: ‘रमन पर विश्वास, कमल संग विकास’ थीम के साथ जनता के बीच जाएगी भाजपा, कांग्रेस के सवालों पर बोले मूणत- नजरिया खराब

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नवंबर में होने जा रहे चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना थीम रविवार को जारी कर दिया। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि रमन पर विश्वास, कमल संग विकास, इस थीम के साथ भाजपा जनता के बीच जाएगी। मूणत का कहना है कि विकास का मुद्दा हमारी प्राथमिकता है, इसे लेकर ही हम जनता के बीच जा रहे हैं।



वहीं कांग्रेस की ओर से 25 दिन में 25 सवाल पूछे जाने के संबंध में उन्होंने कहा- कांग्रेस का नजरिया खराब है। उनकी नजर में भले ही विकास न दिखे, लेकिन आम जनता की नजर में विकास हुआ है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में नवंबर महीने में दो चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण में 12 नवंबर और दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां लगातार अपने क्षेत्र में सक्रियता दिखा रही है।

यह भी देखें : BREAKING: कांकेर में नक्सलियों ने किया IED विस्फोट, कोई हताहत नहीं 

Back to top button
close