
कोरबा। नगर पालिक निगम के एक और पार्षद ने भारतीय जनता पार्टी के प्रति आस्था व्यक्त की है। शुक्रवार को दोपहर बाद शिवाजी नगर क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 22 के पार्षद संतोष राय ने सांसद डॉ. बंशीलाल महतो के समक्ष पार्टी में प्रवेश किया।
श्री राय के साथ जगदीश प्रधान, समीर पांडेय, घनश्याम राठौर, विनोद श्रीवास, मुकेश पांडेय, पवन सिन्हा, राजेश देवड़ा, मोंटू शर्मा, कृष्ण कुमार राठौर ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सांसद डॉ. महतो ने भाजपा प्रवेश करने वालों का कमल छाप वाला गमछा पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान दो सौ और लोगों ने भी भाजपा का दामन थामते हुए कोरबा विधानसभा क्षेत्र में विकास महतो को जीत दिलाने का संकल्प लिया। गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व पार्षद संतोष राय ने कांग्रेस को अलविदा कहा था।
उन्होंने कांग्रेसी महापौर पर वार्डों के कार्यों को लेकर भेदभाव करने एवं विधायक पर निगम के कामकाज में अनावश्यक हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया था। इसके पहले भी दो निर्वाचित पार्षदों ने भाजपा का दामन थामा है।
यह भी देखें : कांग्रेस से बगावत कर NCP में गए तारिक अनवर फिर लौटे, राहुल गांधी ने कराया घर वापसी