जांजगीर-चांपा। जैजैपुर थानांतर्गत ग्राम बोड़सरा में शुक्रवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब बहू ने अपने वृद्ध ससुर को गैंती से वार कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बहू थाने में आत्मसमर्पण करने पहुंच गई।
इधर घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपी बहू से पूछताछ कर रही है। फिलहाल शाम तक घटना की वजह भी सामने आ जाएंगे। पुलिस युद्ध स्तर पर जांच शुरू कर दी है।
जैजैपुर पुलिस के मुताबिक बोड़सरा निवासी बिदुर चंद्रा पिता पीलू राम (60) अपने घर में नाती व बहू देवकुमारी (36)के साथ रहता था। महिला का पति जम्मू कश्मीर में कमाने खाने गया है तो वहीं मृतक बिदुर की पत्नी की काफी दिनों पहले मौत हो चुकी है।
सूत्रों का कहना है कि ससुर व बहू में काफी दिनों से किसी बात को लेकर अनबन था। घर में बच्चों से भी अपने दादा से पटती नहीं थी। आए दिन दोनों के बीच विवाद होते रहता था। शुक्रवार की सुबह घर सूना था। घर में केवल ससुर व बहू बस थे।
हर बार की तरह आज भी दोनों के बीच विवाद हुआ और बहू देवकुमारी ने अपने ससुर बिदुर चंद्रा पर गैंती से वार कर मौत के घाट उतार दिया। बिदुर की घटना स्थल पर रक्त रंजित शव पड़ा था। शरीर से खून की धार बह रही थी।
घर पूरी तरह से सूना था। देवकुमार जब थाने पहुंची और मामले की जानकारी पुलिस को दी तब पुलिस भी सन्न रह गई। पुलिस घटना स्थल पहुंचने में देर नहीं की और तत्काल शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। घटनास्थल में लोगों की भीड़ जुट गई है। इधर घटना की सूचना आरोपी महिला के पति को दे दी गई है।
यह भी देखे : चलती कार में सेक्स कर रहा था ये कपल, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, घर पहुंच गई पुलिस और…
Add Comment