छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव दिल्ली रवाना… CEC की बैठक में होंगे शामिल, सिंहदेव बोले… 8-10 नामों पर ही रायशुमारी बची, युवाओं और महिलाओं को तरजीह देने की कोशिश

रायपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव शुक्रवार को सुबह दिल्ली रवाना हो गए। दोनों नेतागण दिल्ली में सीईसी की बैठक में शामिल होंगे।

इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए सिंहदेव ने कहा कि 8-10 नामों पर ही रायशुमारी बची है। बाकी पर सिंगल नाम तय कर लिया गया है। आज शाम तक उन सीटों पर भी नाम तय हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी चयन में देरी नहीं हुई है। बस हम संतुलन बैठाने की कोशिश कर रहे हैं। युवाओं और महिलाओं को भी तरजीह देने की कोशिश है।



पिछली सीईसी की बैठक से भूपेश बघेल के नाराज होकर बाहर निकलने के मामले पर सिंहदेव ने कहा कि सब अपनी-अपनी बात रखते हैं, सुझाव देते हैं। थोड़ा-बहुत कुछ गतिरोध होता है। कुछ और लोग भी बाहर गए-आए हैं।

यह भी देखे : आप का प्रचार तेज, दिल्ली के 4 विधायक लेंगे 20 सभाएं, तैयारी जोरों पर 

Back to top button
close