रायपुर। भाजपा के केन्द्रीय प्रवक्ता संदीप पात्रा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में 65 सीट के साथ भाजपा फिर आ रही है। विकास के व्यार को आगे बढ़ाने भाजपा का आना जरूरी। जब से भाजपा की सरकार बनी तब से छत्तीसगढ़ में विकास हुआ है। इन 15 सालों में डॉ. रमन सिंह गरीब वर्ग से लेकर सभी वर्गों का ध्यान रखा है। सभी के लिए योजनाएं बनाई है। इसीलिए गरीब वर्ग के लोग उन्हें चांउर वाले बाबा बोलते हैं। छत्तीसगढ़ की जनता बुद्धिमान है, विकास को समझती है। इसलिए भाजपा के साथ है।
उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस यहां सरकार बनाने की सोच रही है लेकिन वह चुनाव के रेस में ही नहीं है। कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल तो अभी बेल में बाहर हैं। कार्यकारी अध्यक्ष थे वे अब उनके पास नहीं है। वे भाजपा में आ गए हैं। प्रभारी का सीडी कांड हो गया है। कांग्रेस सोच रही थी कि जोगी और मायावती के साथ गठबंधन कर सरकार बना लेंगे लेकिन वे भी अलग हो गए। कांग्रेस में तालमेल ही नहीं है। इसीलिए कांग्रेस के कार्यकर्ता हदाश और परेशान हैं। उन्होंने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस में एक का बेल, एक रिबेल, एक का बना सीडी का खेल, नहीं हुआ कभी तालमेल उस लिए कांग्रेस गई लेने तेल।
उन्होंने कहा कि रमन सिंह की सरकार 0 प्रतिशत ब्याज में किसानों को ऋण देती है। चना बोने वाले किसानों को 1500 रुपये बोनस देने का प्रवधान पास किया गया है। यह योजना 2015-16 के बजट में लाया गया है। भाजपा की सरकार ने महिलाओं का विशेषकर ध्यान रखा है। 50 लाख महिलाओं को मोबाइल दिया है। वहीं 35 लाख महिलाओं को गैस सिलेंडर दिया है। भाजपा सरकार ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी विकास पहुंचाय है। बीजापुर में अस्पताल बनवाया, वहीं सुकमा में एजुकेशन हब बनवाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में छत्तीसगढ़ को बीमार राज्य कहते थे। जिसे भाजपा ने सुधारा और आज विकसित राज्य के रूप में स्थापित किया।
यह भी देखें : राम मंदिर मामला: सांसद रमेश बैस के भाई ने न्यायालय में जवाब पेश किया
Add Comment