क्राइमदेश -विदेश

दिल्ली में नर्सरी की छात्रा से बलात्कार

नई दिल्ली। दिल्ली में एक नर्सरी की छात्रा से स्कूल कैब में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी कैब चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रोहिणी सेक्टर-25 का है। 4 साल की पीडि़त बच्ची एक नामी स्कूल में पढ़ती है और रोजाना घर पर कैब उसे लेने और छोडऩे आती है।

परिजनों का आरोप है कि कैब चालक सुरेश अक्सर बच्चों के साथ अश्लील हरकत करता था। बीते हफ्ते आरोपी ने कैब में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। मेडिकल जांच में भी बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

यह भी देखें : स्कूल जाने निकली 4 छात्राएं लापता 

Back to top button
close