रायपुर। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी किसानों को सभा में संबोधित करते हुए किसानों को कर्ज माफ करने की बात कह रहे थे। वहीं पंचायत मंत्री अजय चंद्राकर ने पत्रकारवार्ता करते हुए राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि राहुल का दौरा , जिसे किसान रैली का नाम दिया गया है, उन्होंने आयोजित किया है।
जिन्होंने कभी छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कभी कुछ नही किया वो क्या किसानों की बात करेंगें। 2003 से अब तक रमन सरकार ने अनेक विकास कार्य किये है धान खरीदी, शून्य प्रातिशत ब्याज दर पर लोन, आज राज्य में ऋण की रिकवरी सबसे अधिक है,
सब पर अभूतपूर्व काम किये है जिससे किसानों की इनकम बढ़ी है समर्थन मूल्य में वृद्धि, 13 हजार करोड़ किसानों के लिए बजट लाया गया है,अब वो पार्टी किसानों से बात करने आई है।
जिनको खेती किसानी का कोई आईडिया नही है, कांग्रेस द्वारा ही किसानों को अपमानित किया गया है, 99 में अटल ने किसानों के लिए ऋण लगा किया सवाल जिन्होंने सीडी बनाई उसपर क्या कार्रवाई होगी।
Add Comment