सासाराम। रोहतास जिला के तिलौथू थाना क्षेत्र के रेडिया गांव में एक वृद्ध महिला के डायन होने के शक पर गांव के ही तीन लोगों घर में घुस कर उसकी जीभ काट डाली। उसके सिर व चेहरे पर कट्टे से घातक प्रहार भी किए है।
घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रेडिया गांव निवासी स्व. दीपू रजवार की 70 वर्षीय पत्नी राजकालो कुंअर अपने एक पोते व दो पोतियों के साथ घर में सो रही थी। गांव के बिगहा टोले के नन्हक रजवार व उसके दोनों बेटे छट्टू रजवार और उदय रजवार घर में घुसे और घटना को अंजाम दिया।
पीडि़ता का एक बेटा कृष्णा रजवार गूंगा व बहरा है। वह अपनी पत्नी के साथ पंजाब के चंडीगढ़ में कंस्ट्रक्शन कंपनी में दिहाड़ी पर काम करता है। तीन दिन पहले दोनों गांव के लिए चले थे. अभी सासाराम स्टेशन पर उतरे ही थे कि घर से बेटी फोन पर घटना की जानकारी दी।
कृष्णा रजवार की पत्नी कमला देवी ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग उसकी सास पर हमेशा डायन होने का ताना मारते थे। नन्हक रजवार के घर में कोई घटना होती तो उसकी सास पर ही जादू-टोना का आरोप लगाया जाता था।
यह भी देखे : CM की पत्नि को समझाती रही पुलिस… लेकिन वह खरतनाक जगह बैठक ले रही फोटो…
Add Comment