छत्तीसगढ़वायरलसियासतस्लाइडर

टिकट कटने से निराश रमशीला ने कहा-पर्यवेक्षक चयन में जागेश्वर साहू का नाम…

दुर्ग। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशीला साहू अपनी टिकट कटने से काफी निराश है। उनके साथ उनके समर्थकों में भी निराशा देखी जा रही है।
भाजपा ने शनिवार रात को विधानसभा चुनाव के लिए अपने 77 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

दिल्ली में केन्द्रीय नेताओं के साथ चली बैठक के बाद भाजपा ने प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की है। इस सूची में दुर्ग ग्रामीण की विधायक रमशीला साहू की टिकट काट दी गई। टिकट कटने से निराश रमशीला साहू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पर्यवेक्षक चयन के दौरान दुर्ग ग्रामीण से जागेश्वर साहू का नाम नहीं था।

उन्होंने संगठन और पार्टी नेताओं पर भरोसा जताते हुए कहा कि उम्मीद जताई है कि गुंडरदेही विधानसभा उन्हें टिकट मिलेगी। पार्टी ने दुर्ग ग्रामीण से रमशीला साहू की बजाय जागेश्वर साहू पर भरोसा जताया है। जागेश्वर साहू पूर्व में भाजपा के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं एवं उनकी भी दुर्ग ग्रामीण में अच्छी पकड़ है।

यह भी देखे : छत्तीसगढ़ : समाजवादी पार्टी ने 9 प्रत्याशियों की सूची जारी की, छबिंद्र कर्मा दंतेवाड़ा से लड़ेंगे ‘मां’ के खिलाफ चुनाव 

Back to top button
close