रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची आज शनिवार को जारी हो सकती है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ शुक्रवार को बैठक हुई। शाह की पार्टी पदाधिकारियों के साथ भी बैठक हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह प्रदेश के सभी 90 सीटों की सूची अमित शाह को सौंपी दी है। बैठक में पहले चरण के 18 सीटों और दूसरे चरण के लगभक 50 सीटों पर चर्चा हुई है।
उम्मीद लगाया जा रहा है कि भाजपा पहली सूची में 50 से 70 सीटों पर उम्मीदवार तय कर देगी। उम्मीदवारों की सूची आने की खबर से दावेदारों की धड़कन बढ़ गई है। राजनीतिक गलियारों में भी सियासती चर्चा तेज हो गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की दिल्ली में शनिवार को केन्द्रीय चुनाव समिति के साथ फिर बैठक होगी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगेगी।
कल के बैठक में एक-एक सीट पर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई है। अब देखना है कि रमन सिंह द्वारा सौंपे गए सूची में से कितने नामों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहमत होते हैं। शाम तक सूची आने की उम्मीद है।
यह भी देखें : पीएल पुनिया आज रायपुर में लेंगे कोर कमेटी की बैठक, तीन दिनों तक अलग-अलग जिलों का करेंगे दौरा
Add Comment