छत्तीसगढ़
दवा खरीदी में भ्रष्टाचारा, युवा जनता कांग्रेस के नेता गिरफ्तार

रायपुर। दवा खरीदी को लेकर हुए भ्रष्टाचार के विरोध में जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता स्वास्थ्य मंत्री अजय चन्द्राकर के बंगले का घेराव करने पहुंचे थे। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। युवा जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी ने स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर से एक माह पहले दवा खरीदी में हुए घोटाले की शिकायत की थी, लेकिन इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके विरोध में जनता कांग्रेस के कार्यकर्ता शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर के बंगले का घेराव किया। जिसके बाद उनको हिरासत में ले लिया गया हैं। जनता कांग्रेस के विनोद तिवारी ने कहा है कि अगर अब भी कार्यवाही नहीं की गई तो 10 हजार की संख्या में युवा जनता कांग्रेस के कार्यकर्ता सीएम हाउस का घेराव करेंगेें।