रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री रमन सिंह की करतूतों से जाहिर हो गया है कि इन दोनों ने ही लोकतंत्र को विधायक और प्रत्याशी खरीद फरोख्त की मंडी में बदल दिया है। भाजपा पर तंज कसते हुए भूपेश बघेल ने आगे कहा कि पूरे देश में विधायक खरीद फरोख्त कर चुके अमित शाह गोवा में कांग्रेस के दो विधायकों को खरीदते हैं।
दूसरी ओर रमन सिंह के कहने पर कांग्रेस के एक विधायक रामदयाल उइके को खरीदा जाता है। रमन सिंह के ही कहने पर एक ढोंगी नकली बाबा कांग्रेस के एक और विधायक चिंतामणि महाराज को खरीदने की कोशिश करता है।
यह भाजपा का सच है कि 15 वर्षों में उनके अपने नेताओं और विधायकों की छवि इतनी खराब हो चुकी है कि उन्हें चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस के विधायकों को खरीदने की जरूरत पड़ रही है। एक बात तय है कि भाजपा छत्तीसगढ़ में चुनाव हार रही है।
चाहे वो जो तिकड़म कर लें, उनकी हार अब टल नहीं सकती। वहीं भूपेश ने डॉ रमन सिंह को अंतागढ़ टेप कांड के मामले में उन्हें अंतागढ़ का पापी कहा हैं। बघेल ने कहा है कि वर्ष 2014 में अंतागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी को सात करोड़, गाड़ी और बंगले का लालच देकर डॉ. रमन सिंह ने खरीद लिया था।
रमन सिंह, उनके दामाद पुनीत गुप्ता, रमन सिंह के राजनीतिक सहयोगी अजीत जोगी और आपराधिक छवि वाले उनके बेटे अमित जोगी ने मिलकर अंतागढ़ का षडयंत्र रचा था।
यह भी देखे : BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, सोनिया गांधी, राहुल समेत ये 40 होंगे शामिल
Add Comment