भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के कोक ओवन में 9 अक्टूबर को गैस रिसाव और ब्लॉस्ट में 14 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में से 9 लोगों की पहचान नहीं हो पा रही थी। शव काफी क्षत-विक्षित हो गए थे।
शव पहचाने के लिए डीएनए टेस्ट करना पड़ा। डीएनए टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद बुधवार को शव परिजनों को सौंपा जा रहा है। घटना के 7 दिन बाद परिजन आज अंतिम संस्कार करेंगे। परिजन शव लेने अस्पताल पहुंच गए हैं।
पुलिस डीएनए टेस्ट के नाम पर अब तक मृतकों के परिजनों को दिलासा दे रही थी, लेकिन परिजनों को निश्चित दिन नहीं बता पा रहे थे। परिजन इन सात दिनों तक रोज शव मिलने की आश में पुलिस और बीएसपी के अधिकारियों के चक्कर काट रहे थे।
यह भी देखें : BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, सोनिया गांधी, राहुल समेत ये 40 होंगे शामिल
Add Comment