रायपुर। प्रदेश भाजपा प्रभारी अनिल जैन के कांग्रेस की दुकान बंद होने वाले बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस संचार विभाग के सदस्य आर.पी. सिंह ने कहा है कि राजनीति को दुकानदारी समझने वाली भाजपा की सोच पर तरस आता है। राजनीति सेवा का माध्यम है न की दुकानदारी का।
भाजपा प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राजनीति भारतीय जनता पार्टी के लिए सिर्फ और सिर्फ दुकानदारी से ज्यादा कुछ नहीं है। आरपी सिंह ने कहा कि यही वजह है कि रायगढ़ की भाजपा कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री रमन सिंह को 1 साल के लिए कमीशनखोरी बंद करने की अपील करनी पड़ी थी। भारतीय जनता पार्टी की पहचान इस प्रदेश में अगर कुछ है तो सिर्फ जनता के खजाने की लूट, भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी ही है।
यह भी देखें : कांग्रेस की बंद पड़ी दुकान,बोर्ड पर लिखा होगा कि यह दुकान हमेशा-हमेशा के लिए बंद हो गई है: डॉ. अनिल जैन
Add Comment