भरत दुर्गम, बीजापुर। भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना के साथ सेल्फी लेना बस्तर के एक शिक्षक और बाबू को महंगा पड़ गया। इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने दोनों कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस मामले में साथ ही 7 अन्य कर्मचारियों को नोटिस दिया गया था लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं की।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बीजापुर ने भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना के साथ सेल्फी लेने के कारण 9 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया था। प्रधानाध्यापक भोपालपटनम महबूब अहमद एवं लिपिक रमेश कटला शाउमा विद्यालय मद्देड़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में अन्य 7 कर्मचारियों को कलेक्टर कार्यालय में होने की वजह से उनके ऊपर कार्रवाई नहीं की गई है।
ज्ञात हो कि भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर सुरेश रैना 7 अक्टूबर को नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर पहुंचे थे। उन्होंने 7 से 11 अक्टूबर तक होने वाली डे-नाइट टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा का शुभारंभ किया था। साथ ही स्थानीय खिलाडिय़ों के साथ क्रिकेट भी खेला था।
क्रिकेटर सुरेश रैना ने यहां के खिलाडिय़ों का सम्मान भी किया था। खेल अकादमी में विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक जीत चुके 44 खिलाडिय़ों का सम्मान करते हुए खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित किया था। साथ ही भोपालपटनम में होने वाली व्हॉलीबॉल स्पर्धा का शुभारंभ भी जिला मुख्यालय से किया था।
यह आयोजन विराट फाउण्डेशन की ओर से किया गया था। यहां पहली बार सुरेश रैना जैसे स्टार क्रिकेटर के पहुंचे से खिलाडिय़ों के साथ ही स्थानीय लोगों में काफी उत्साह था। इस दौरान सुरेश रैना के साथ सेल्फी लेने के लिए होड मच गई थी। काफी लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली थी।
यह भी देखें : 1 लाख के 28 पेटी विदेशी शराब जप्त, पुलिस की दुसरी बड़ी कार्यवाही
Add Comment