छत्तीसगढ़सियासत

कांग्रेस अब राजनीतिक तौर पर अप्रासंगिक हो चली है: धरमलाल कौशिक

रायपुर। कांग्रेस-गोंगपा गठबंधन को लेकर चल रही चर्चा ने भी यह रेखांकित कर दिया है कि कांग्रेस अब राजनीतिक तौर पर अप्रासंगिक हो चली है, जिससे गठबंधन करने से पहले छोट-छोटे दल या तो पहले कांग्रेस का रुख जानने की कोशिश कर रहे हैं या फिर गठबंधन से हिचकिचा रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए आगे कहा कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के उस सवाल पर कटाक्ष किया, जिसमें गोंगपा ने कांग्रेस से अपना रुख स्पष्ट करने कहा है।



गठबंधन से पहले चर्चा के दौर में गोंगपा का यह रवैया साफ तौर पर कांग्रेस की राजनीतिक विचारधारा के अप्रासंगिक हो जाने का संकेत करता ही है, साथ ही कांग्रेस को आईना दिखाता है। इसके बाद भी कांग्रेस नेतृत्व अपने भ्रमजाल से बाहर नहीं निकल पा रहा है।

जिस पार्टी का केन्द्रीय और प्रादेशिक नेतृत्व सरकार बनाने का ख्वाब देख रहा है, उसे छोटे स्थानीय दलों को जवाब देना पड़े। उन्होंने कहा कि अब तो कांग्रेस नेतृत्व को अपनी राजनीतिक दुर्गति से उबरने की कोशिश करके सकारात्मक दृष्टिकोण की राजनीति करनी चाहिए। हालांकि कांग्रेस से ऐसे सकारात्मक दृष्टिकोण की अपेक्षा रखना बेमानी ही है। कौशिक ने कहा कि कांग्रेस अपने ही राजनीतिक कर्मों का फल भोग रही है।

यह भी देखें : कांग्रेस की बंद पड़ी दुकान,बोर्ड पर लिखा होगा कि यह दुकान हमेशा-हमेशा के लिए बंद हो गई है: डॉ. अनिल जैन 

Back to top button
close