
रायपुर। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती का छत्तीसगढ़ में दौरा कार्यक्रम तय हो गया हैै। मायावती विधानसभा चुनाव के दौरान दो बार तीन दिनों के लिए छत्तीसगढ़ आएंगी। अपने पहले दौरे के दौरन दो आमसभा को संबोधित कर लौट जाएंगी। अगले दौरे में आएंगी तो दो दिन लगातर 4 आमसभाओं को संबोधित करेंगी।
जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मायावती 4 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगी। उनका पहला आमसभा राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में 4 नवंबर को सुबह 10 बजे तय की गई है। उसी दिन दोपहर में 12 बजे
भिलाई में उनकी आमसभा होगी
इसके बाद 16 नवंबर शुक्रवार को मायावती छत्तीसगढ़ आएंगी। 16 नवंबर को जांजगीर-चांपा जिले में जांजगीर में सुबह 10 बजे सभा को संबोधित करेंगे। उसी दिन राजधानी रायपुर में दोपहर 12 बजे आमसभा आहूत की गई है। इसके अगले दिन 17 नवंबर को बेमेतरा जिले केनवागढ़ में सुबह 10 बजे और दोपहर 12 बजे बलौदाबाजार जिले के कसडोल में आमसभा को संबोधित करेंगी।
यह भी देखें : विस चुनाव: बसपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, देखें सूची