
विधानसभा क्षेत्र कोरबा में कांग्रेस की ओर से महिला प्रत्याशी मैदान में उतारी जा सकती है। राजनीतिक हल्के में इस बात की सरगर्म चर्चा हैं। कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी ऐसी हवा बनी हुई है। बताया जा रहा है कि आगामी चुनाव में कांग्रेस के नेता कोरबा क्षेत्र से जीत को लेकर बुरी तरह आशंकित हैं।
इसी वजह से पार्टी प्रत्याशी बदलने पर गंभीरता से विचार कर रही है। जन चर्चा पर यकीन किया जाये तो पार्टी के समक्ष दो विकल्प हैं। पहला विकल्प वर्तमान विधायक की धर्मपत्नी और कोरबा की महापौर श्रीमती रेण अग्रवाल हैं। जबकि दूसरे क्रम में जिला कांगे्रस (ग्रामीण) कोरबा की अध्यक्ष श्रीमती उषा तिवारी को रखा गया है।
कांग्रेस से एक अन्य नाम जिला महिला कांगे्रस अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान का भी लिया जा रहा है। उधर भारतीय जनता पार्टी में भी प्रत्याशी को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। उम्मीदवारों में आपसी खींचतान को देखते हुए युवा नेता गोपाल मोदी को निर्विवाद होने के कारण उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
इसके अलावे कांग्रेस से महिला प्रत्याशी घोषित होने पर भाजपा भी किसी महिला उम्मीदवार पर दांव लगा सकती है। बहरहाल अभी तस्वीर साफ नहीं है और 26 अक्टूबर के बाद उम्मीदवारी पर छाया कुहासा छंट सकेगा।
यह भी देखे : कांग्रेस की जन घोषणा पत्र के लिए सुझाव मांगने निकले TS सिंहदेव, गांधी मैदान और मरीन ड्राइव में की लोगों से मुलाकात