छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

विस चुनाव: जोगी कांग्रेस के दो और प्रत्याशी घोषित, खुज्जी से जनरैल सिंह भाटिया और धरसीवां से पन्ना साहू लेड़ेंगे चुनाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए जोगी कांगे्रस ने दो और प्रत्याशियों के नाम घोषित किया है। पार्टी के कोर कमेटी ने खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से जनरैल सिंह भाटिया और धरसीवां विधानसभा सीट से पन्ना साहू को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

इसके साथ की पार्टी ने गजराज पगरिया को लोकसभा राजनांदगांव का लोकसभा प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं विधान मिश्रा को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के स्टार प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।



जोगी कांग्रेस ने आज रविवार की सुबह ही एक बना महागठबंधन का ऐलान कर सबको चौका दिया था। सुप्रीमो अजीत जोगी ने कम्मुनिस्ट पार्टी को अपने साथ जोड़ते हुए प्रदेश का सबसे बड़ा गठबंधन किया है। पार्टी ने पहले ही बहुजन समाजवादी पार्टी को अपने साथ जोड़ लिया है। इसके बाद पार्टी ने अपने दो और प्रत्याशियों की घोषणा कर दी।

यह भी देखें : BREAKING: आम आदमी पार्टी ने जारी किए अपने 20 स्टार प्रचारकों के नाम, अरविंद केजरीवाल सहित ये नाम हैं सूची में… 

Back to top button
close