रायपुर। आईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने राजधानी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि रामदयाल उईके को कांग्रेस ने पूरा सम्मान दिया, उसे पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था। 7 तारीख को राहुल गांधी से भी मिलकर गए थे।
अलग से उन्हें मिलने का अवसर भी मिला था। कोई कभी ऐसी बात नहीं हुई है। उन्हें सम्मान, इज्जत ज्यादा मिली होगी तभी गया है। पार्टी से जाने से पहले उसने हमसे कोई बात नहीं की। कांगे्रस में आदिवासियों को सम्मान नहीं मिलने के आरोप पर उन्होंने कहा कि कोई अपनी लालच में जाता है तो पार्टी छोडऩे का कोई ना कोई कारण तो बताएगा। कोई ना कोई आरोप लगाएगा, ये परंपरा रही है।
उन्होंने जन घोषणा पत्र के संबंध में कहा पार्टी इसे पहुंचाने जनता के घर-घर तक पहुंचेगी। यह कार्यक्रम साल डेढ़ साल से चल रहा है। मायावती के छत्तीसगढ़ आने के संबंध में कहा-चुनाव है कई लोग आते जाते रहेंगे। हम लोग कई बार आए।
राहुल गांधी भी कई बार आए हैं। इस मौसम में बहुत से लोग आते जाते रहेंगे। अमित शाह के कांग्रेस पर सीडी बनाने के आरोप पर श्री पुनिया ने कहा कि अमित को जवाब देना चाहिए सीडी किसने बनवाई, किसने बनाई।
उन्होंने सीबीआई को भाजपा का तोता कहा और कहा कि सीबीआई ने रिपोर्ट में बीजेपी ने एक दूसरे के खिलाफ मंत्री के आपसी लड़ाई को बताया है। सीडी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ने बनाई है। उसे पैसा भी दिया है। पार्टी से उसे निकाला भी गया।
कांग्रेस की पहली सूची कब आएगी पूछने पर उन्होंने कहा-प्रक्रिया जारी है, शीध्र आएगी। चुनाव में बहुत से काम होते हैं। कोई भी निर्णय मिलजुल होना चाहिए। भाजपा कह रही है कई और लोगों को ले जाने वाले हैं के सवाल पर उन्होंने कहा कोई नहीं जाने वाला है। कांग्रेस पार्टी एकजुट है। इस प्रकार के छूट-पूट घटनाएं होती रहती है।
यह भी देखें : BREAKING: छत्तीसगढ़ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नए चेयरमेन होंगे सैय्यद इम्तियाज
Add Comment