रायपुर। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के तहत शासकीय एवं निजी परिसंपत्तियों से प्रचार सामग्री हटाने की कार्रवाई जोरों पर है। प्रदेश में अब तक शासकीय और निजी परिसंपत्तियों से दो लाख 86 हजार 942 दीवार लेखन, होर्डिंग्स, पोस्टर और बैनर-झंडे हटाने की कार्रवाई की गई है।
शासकीय परिसंपत्तियों से एक लाख 86 हजार 723 और निजी परिसंपत्तियों से एक लाख 219 प्रचार सामग्रियां हटाई गई हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने बताया कि आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के तहत तेजी से कार्रवाई जारी है।
पिछले पांच दिनों में शासकीय परिसंपत्तियों में दो लाख 12 हजार 883 एवं निजी परिसंपत्तियों में एक लाख 18 हजार 997 यानि कुल तीन लाख 31 हजार 880 प्रचार सामग्रियां प्रकाश में आई हैं। इनमें एक लाख 21 हजार 341 दीवार लेखन, 90 हजार 901 पोस्टर और होर्डिंग, 76 हजार 337 बैनर-झंडे और 51 हजार 450 अन्य प्रचार सामग्रियां शामिल हैं।
यह भी देखें : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने Facebook, Twitter और YouTube पर मतदाताओं से किया सीधा संवाद
Add Comment