रायपुर। पूर्वमंत्री व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) कोर ग्रुप के सदस्य विधान मिश्रा विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे। उन्होंने पार्टी सुप्रीमो अजीत जोगी के इस आग्रह को स्वीकार कर लिया है। चुनाव प्रचार के कमान संभालते ही विधान मिश्रा ने भाजपा और कांग्रेस पर हमला बोला।
उन्होंने कहा- चुनाव में केवल 30 दिन शेष रह गए हैं। हमारी सीधा मुकाबला भाजपा से है। ये मुकाबला धनबल बनाम जनबल का है, सी.डी. बनाम सी.जी. का है। उन्होंने गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा में कहा कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन के बाद लोगों में उत्साह दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि भारतवर्ष के किसी भी राज्य में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पर टिकट बेचने का प्रमाण सहित आरोप नहीं लगा है, लेकिन छत्तीसगढ़ के मामले में टिकट बेचने का आरोप प्रमाण सहित लगना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा भूपेश बघेल एकमात्र ऐसे अध्यक्ष हैं, जिनके ऊपर प्रमाण सहित गंभीर आरोप एवं जुर्म कायम है।
यह भी देखे: अंबानी की चौकीदारी कर रहे हैं मोदी : राहुल
Add Comment