Breaking Newsट्रेंडिंगवायरलस्लाइडर

ओडिशा पहुंचा तितली तूफान, 3 लाख लोग हटाए गए, स्कूल-कॉलेज बंद

भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे दबाव के कारण आया चक्रवाती तूफान तितली अब और भी खतरनाक हो गया है। इस तूफान ने ओडिशा में दस्तक दे दी है। आज सुबह ओडिशा के तटीय इलाके गोपालपुर में इस तूफान की तबाही देखने को मिली। इलाके में तेज हवाओं के साथ ही तेज बारिश भी हो रही है। कई जगहों पर भूस्खलन भी हुआ है।

ओडिशा और आंध्र प्रदेश ने इस चक्रवाती तूफान के खतरे को देखते हुए बुधवार को ऐहतियाती कदम उठा लिए थे। राज्य के तटीय इलाकों से करीब 3 लाख लोगों को पहले ही बाहर निकाल लिया गया था। ओडिशा में 18 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।



गोपालपुर में निचले इलाकों में रह रहे करीब 10 हजार लोगों को बुधवार की रात ही वहां से निकालकर सरकारी आश्रय गृहों में भेज दिया गया था। बताया जा रहा है कि तितली चक्रवात प्रति घंटे 140-150 किमी. की गति से आगे बढ़ रहा है।

ओडिशा के गोपालपुर में 102 किमी. प्रति घंटा और आंध्र प्रदेश के कालिंगपत्तनम ने 56 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। वहीं शुक्रवार तक स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया है। विजयानगरम के बीच बुधवार रात 10 बजे से रेल सेवाए भी बंद कर दी गई हैं।

यह भी देखे:  दुर्गापुर स्टील प्लांट के रथ को BSP CEO का अतिरिक्त चार्ज 

Back to top button
close