रायपुर। हड़ताल के दौरान बर्खास्त किए गए 1400 स्वास्थ्य संयोजकों को बहाल कर दिया गया है। पिछले दिनों स्वास्थ्य संयोजक अपनी वेतन संसोधन के साथ अन्य मांगों को लेकर हड़ताल कर दिए थे।जिस वजह से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा चरमरा गई थी।
मरीजों को काफी परेशानियों का सामनाा करना पड़ता था। विभाग द्वारा काफी समझाने के बाद भी वे हड़ताल से वापस नहीं लौटे थे। जिसके बाद अलग-अलग जिलों से लगभग 1400 स्वास्थ्य संयोजकों को बर्खास्त कर दिया गया था। अब उन्हें बहाल कर दिया गया है। बहाली का पत्र स्वस्थ्य संयोजकों को मिल गया है।
यह भी देखे: कुलपति को हटाने की मांग को लेकर HNLU के विद्यार्थी भूख हड़ताल पर बैठे
Add Comment