नई दिल्ली। नवरात्रि के पहले दिन ही रेल कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा मिल गया। केंद्रीय कैबिनेट ने रेल कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस देने का फैसला लिया है। एक कर्मचारी को 17.951 रुपये का बोनस मिलेगा। यह फैसला रेलवे के मान्यता प्राप्त फेडरेशन के साथ हुई वार्ता के बाद लिया गया है।
बीते साल भी उन्हें 78 दिनों का बोनस मिला था। रेलवे बोर्ड ने साल 2017-2018 के लिए कर्मचारियों को उत्पादकता, लिंक बोनस के रूप में 78 दिनों के बोनस का प्रस्ताव रखा था। यह प्रस्ताव रेलकर्मियों के संगठनों से बातचीत के बाद रखा गया था।
पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 में होने वाले लेकसभा चुनावों के लिए भी इस बोनस को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा जब रेल कर्मियों को बोनस दिया जा रहा है। बल्कि हर साल दशहरा से पहले 12-26 लाख रेल कर्मचारियों को बोनस का भुगतान किया जाता है।
कर्मचारियों के एक दिन के बोनस का आकलन कर्मिक विभाग ने उनकी उपस्थिति के आधार पर किया है। कहा जा रहा है कि 30 अप्रैल, साल 2017 और इसके बाद रेलवे से रिटायर हुए कर्मियों को बोनस का लाभ मिलेगा। इन रेलवे कर्मचारियों में रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे सुरक्षा विशेष बल के कर्मचारी आदि शामिल नहीं होते हैं। बता दें कि यह बोनस नॉन गजेटेड कर्मचारियों को ही मिलते हैं।
यह भी देखे : BSP हादसा: मृतकों को 30 लाख और घायलों को 15 लाख मुआवजा
Add Comment