
जगदलपुर। बस्तर पुलिस को आज बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पांच इनामी नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिला पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर नक्सलियों में दो और एक लाख के ईनामी नक्सली शामिल हैं।
बस्तर आईजी विवेकानंद सिंहा एवं एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि समर्पित नक्सली कुहरामी मंगल एवं महरूराम पर दो-दो लाख तथा जयराम मंडावी, नरेश नेताम, शांति इस्ता पर एक-एक लाख का इनाम घोषित था। ये सभी अलग-अलग इलाकों में सक्रिय रहकर बड़ी नक्सली घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। सरेंडर करने पर इन्हें 10-10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।
उन्होंने बताया कि नक्सली कहरामी मंगल उर्फ डेका वर्ष 2009 में मलांगिर एरिया कमेटी में सक्रिय पाल एलओएस कमाण्डर बदरू के द्वारा माओवादी संगठन में भर्ती कराया गया। वर्ष 2010 से 2016 मिलिटी प्लाटन नं. 24 का कमाण्डर देवा बारसा के साथ में काम किया।
वर्ष 2016 के अन्त में माओवादी के बडे लीडरो द्वारा नीलावाया जनमिलिशिया कमाण्डर बनाकर गांव में रहकर सगंठन को मजबूत कर जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्ष 2013 में थाना कुआकोण्डा के ग्राम श्यामगिरी पहाड़ी में कुआकोण्डा पुलिस पार्टी पर लगाकर हत्याकर हथियार लूटने की घटना में शामिल था, जिसमें 5 पुलिस जवान शहीद हो गए थे।
वर्ष 2012 में थाना अरनपुर के ग्राम माड़ेंदा नाला के पास एम्बुश लगाकर माईंस ब्लॉस्ट की घटना में शामिल था, जिसमें 1 सीआरपीएफ का जवान शहीद हुआ था। वर्ष 2018 में विधानसभा चुनाव के दौरान थाना अरनपुर-नीलावाया रोड खोदकर मार्ग अवरोध करने की घटना में शामिल था।
वर्ष 2018 में विधानसभा चुनाव के दौरान ग्राम नीलावाया पटेलपारा के पास पुलिस पार्टी को जानव हथियार लूटने की नीयत से एम्बुश लगाकर फायरिंग करने की घटना में शामिल था, जिसमें 3 के जवान और 1 पत्रकार शहीद हुआ था।
आत्मसर्पित माओवादी महरूराम बंजाम वर्ष 197-8 में गीदम में पढ़ाई करते समय गीदम स्थित मेडिकल स्टोर में काम सीखा था। गांव में रहने के दौरान आस-पास क्षेत्र के ग्रामीणों का इलाज करता था।
वर्ष 2003 में माओवादी कमाण्डर सुखलाल के द्वारा माओवादियों के मेडिकल टीम सदस्य के रूप में भर्ती कराया गया। वर्ष 2010 में पल्लेवाया क्षेत्र का माओवादियों का मेडिकल टीम का प्रभारी बनाया गया। माओवादी संगठन में मेडिकल टीम प्रभारी रहते हुए माओवादियों के बीमार होने पर दवाईया देने व इंजेक्शन लगाकर इलाज करता था।
आत्मसर्पित माओवादी जयराम मंडावी वर्ष 2016 में जनमिलिशिया सदस्य के रूप में माओवादी सगंठन में भर्ती हुआ था। 03-04 माह जनमिलिशिया सदस्य के रूप में काम करने के बाद हान्दावाड़ा एलओएस सदस्य के रूप में काम कर रहा था।
वर्ष 2016 के ओरछा में रोड निर्माण कार्य में लगे जेसीव्ही मशीन को आग लगाकर क्षतिग्रस्त करने की घटना में शामिल था। वर्ष 2017 में कोलनार घाट में ट्रक, जेसीव्ही मशीन को आग लगाकर क्षतिग्रस्तर करने की घटना में शामिल था। वर्ष 2017 में भटवेड़ा पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शामिल, जिसमें 9 माओवादी मारे गये थे और 3 पुलिस जवान शहीद हुए थे।
माओवादी नरेश नेताम वर्ष 2016 में माओवादी कमाण्डर केशा नेताम द्वारा सीएनएम सदस्य के रूप में माओवादी संगठन में भर्ती किया गया। वर्ष 2017 में तोयनार क्षेत्र का सीएनएम अध्यक्ष बनाया गया।
आत्मसर्पित महिला माओवादी शांति इस्ता बाल्य अवस्था से ही सीएनएम सदस्य के रूप में माओवादी संगठन में भर्ती होकर कार्य कर रही थी। वर्ष 2016 में पल्लेवाया क्षेत्र का सीएनएम अध्यक्ष बनाया गया। इसका मुख्य काम गांव के नव युवक-युवतियों को नाच-गाने के माध्यम से माओवादी संगठन में जोडऩे के लिए प्रचार-प्रसार करना था। साथ ही बाहर से आये बड़े कैडर के माओवादियों के गांव आने से भोजन की व्यवस्था करना, ग्रामीणों को मीटिंग में बुलाने का काम करती थी।
यह भी देखें :
वीडियो कॉल पर छात्र से अश्लील हरकत करती थी महिला टीचर…VIDEO वायरल होते ही मचा बवाल…उसके बाद…