छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

VIDEO: चुनाव आयोग की बैठक में उठा PINK बूथ का मामला, भाजपा ने जताई आपत्ति

रायपुर। छत्तीसगढ़ चुनाव आयोग ने आज राजनैतिक दलों की बैठक ली। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में महिलाओं के लिए पिंक बूथ बनाए जाने पर भाजपा ने आपत्ति दर्ज कराई।

वहीं बैठक में उपस्थित कांग्रेस नेत्री व पूर्व महापौर किरणमयी नायक ने कहा है कि चुनाव दो चरणों में न होकर एक ही चरण में होना था। एक तरफ भाजपा कि सरकार कहती है कि हमने छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद को खत्म कर दिया है। लेकिन आज पूरा देश मानता कि प्रदेश में नक्सलवाद की समस्या है इसलिए दो चरणों में चुनाव कराया जा रहा है।



प्रदेश में शराब के निंयत्रण का अभाव है। पिंक बूथ को लेकर किरणमयी नायक का कहना है कि हमे इसे कोई समस्या नहीं है। क्यों कि पिंक कलर महिलाओं के लिए अच्छा कलर माना जाता है। भाजपा के राज्य विधि प्रमुख नरेश गुप्ता ने बताया कि सभी राजनितिक दल कि बैठक हुई। उन्होंने कहा कि पिंक बूथ के बारे में चर्चा में पता चल कि पिंक बूथ नाम है, यहां पिंक कलर नहीं है।


यह भी देखें : यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड से नवाजे गए ब्रह्मोस मिसाइल की यूनिट में काम करने वाला ISI AGENT गिरफ्तार, पाक, अमेरिका को सूचनाएं की लीक… 

Back to top button
close