छत्तीसगढ़सियासत

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव की पहल… सिम्स में लगेगी सिटी स्कैन और एमआरआई मशीन… 21 करोड़ मंजूर

रायपुर। बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में मरीजों को जल्द ही एडवांस सिटी स्कैन और एम.आर.आई. मशीनों से जांच की सुविधा मिलने लगेगी। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव की पहल पर इन दोनों मशीनों के लिए एस.ई.सी.एल. ने सी.एस.आर.मद से 21 करोड़ रूपए मंजूर किए हैं।

इस राशि से सिम्स में 125 स्लाइस क्षमता की एडवांस सिटी स्कैन मशीन और तीन टेसला क्षमता की एम.आर.आई. मशीन स्थापित की जाएगी। अस्पताल में इन दोनों मशीनों के लगने के बाद मरीजों को सिटी स्कैन और एम.आर.आई. जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।





WP-GROUP

बिलासपुर मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी भी अध्ययन और जांच के लिए इन मशीनों का उपयोग कर सकेंगे। सिम्स में लंबे समय से इन दोनों मशीनों की जरूरत महसूस की जा रही थी। स्वास्थ्य मंत्री की पहल से अब शीघ्र ही वहां यह दोनों मशीनें लग जाएंगी।

यह भी देखें : 

VIDEO:प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव टला…लोकसभा चुनाव को लेकर बोले डॉ.रमन…केन्द्र में फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है

 

Back to top button
close