छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री का पामगढ़ और जांजगीर आगमन आज, दो हजार भाजपा कार्यकर्ता निकालेंगे बाइक रैली, देखें तैयारियों का वीडियो

राजेश्वर तिवारी, जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज जांजगीर-चांपा में 370 करोड़ 18 लाख के 107 विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ वे 94 हजार 263 हितग्रहियो को धान का बोनस,मजदूरों को मिलेगा सुरक्षा उपकरण भी प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री के स्वागत में 2 हजार कार्यकर्ताओ द्वारा निकाली जाएगी बाइक रैली। छत्तीसगढ़ लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत,और गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी भी कार्यक्रम में होंगे शामिल। मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे हेलीकाप्टर से पामगढ़ पहुंचेंगे। पामगढ़ में आमसभा को करेंगे। इसके बाद रथ से रोड शो करते हुए 3.30 में अकलतरा मोड़ में स्वागत सभा,तिलई और बनारी में स्वागत के बाद रथ लेकर पहुंचेंगे। जांजगीर में शाम 6 बजे में आमसभा को करेंगे संबोधित। रात्रि विश्राम के बाद सुबह पत्रकारों से चर्चा करेंगे।

Back to top button
close