छत्तीसगढ़सियासत

भाजपा सरकार की रवानगी में अब सिर्फ 2 महीने:- त्रिवेदी

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दोनों आपस में तय कर ले कि कौन झूठ बोल रहा है? केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में कहा थी कि 3 वर्षों में माओवाद पूरी तरह से समाप्त हो जाएगें। इसके पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह छत्तीसगढ़ में 5 अक्टूबर को आकर कर चुके हैं माओवाद के पूरी तरीके से खात्मे का दावा।

राजनाथ सिंह और अमित शाह के बयानों के विरोधाभास पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी में कहा है की केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दोनों को आपस में तय कर लेना चाहिए कि कौन झूठ बोल रहा है। केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई अधिसूचना में चार राज्यों राजस्थान मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में चुनाव की घोषणा की गई है।

इसमें सिर्फ छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं जबकि अन्य तीनों राज्यों में सिर्फ एक चरण में चुनाव होने जा रहे। केंद्रीय चुनाव आयोग ने इसका कारण माओवाद बताया है लेकिन इसके बावजूद भाजपा नेताओं की बयानबाजी और पूरे दावे लगातार जारी हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर और हमलावर होते हुए कॉन्ग्रेस संचार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है की छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की रवानगी में अब सिर्फ 2 महीने बचे और केंद्र की भाजपा सरकार भी सिर्फ और सिर्फ 6 महीनों की मेहमान हैं। ऐसी स्थिति में 3 साल बाद के दावे करना केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पद की गरिमा और मर्यादा को शोभा नहीं देता है।

यह भी देखें : भाजपा की सरकार को उखाड फेंकने का आगाज छत्तीसगढ़ के चुनावों से होगा- अमित

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471