दिल्ली। अमन विहार इलाके में चूहा फेंकने के विवाद में एक व्यक्ति ने अपने 40 वर्षीय पड़ोसी के सिर पर रॉड मारकर उसकी हत्या कर दी। मृत व्यक्ति की पहचान सब्जी विक्रेता चंद्रिका प्रसाद के नाम से हुई है।
घटना से नाराज लोगों ने शव को सड़क पर रखकर इलाके में प्रदर्शन भी किया। बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। वहीं पुलिस ने आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया है।
चंद्रिका मीर विहार के एम ब्लॉक में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी सुनीता और तीन बच्चे हैं। वह नाहरपुर इलाके में सब्जी बेचता था। उनके पड़ोस में विजय नाम का एक व्यक्ति रहता है। 1 अक्टूबर को विजय ने उनके घर के सामने मरा हुआ चूहा फेंक दिया था। बदबू आने पर चंद्रिका ने इसका विरोध किया था।
इस पर विजय ने चंद्रिका को अपशब्द कहना शुरू कर दिया। बात बढऩे पर विजय ने डंडे से चंद्रिका के सिर पर कई वार कर दिया। सिर पर चोट लगने से चंद्रिका गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी मौत हो गई।
यह भी देखे : कांग्रेस का EC पर हमला, PM की रैली के चलते बदला गया पीसी का समय
Add Comment