देश -विदेशस्लाइडर

किसानों ने राहुल गांधी और मुख्यमंत्री के फूंके पुतले… राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की…

राजस्थान में धान बेचने जा रहे किसानों पर पुलिस के लाठी चार्ज करने के विरोध में बड़ागांव निवासी किसानों ने रोष जताते कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सीएम गहलोत के पुतले फूंके।

साथ ही राजस्थान सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

बड़ागांव में बृहस्पतिवार की शाम किसान सत्यबीर त्यागी के नेतृत्व में किसान एकत्र हुए। कहा कि राजस्थान में धान बेचने जा रहे किसानों पर वहां कांग्रेस सरकार की शह पर पुलिस ने किसानों पर लाठियां बरसाई। पुलिस की बर्बरता पूर्ण कार्रवाई बेहद निंदनीय है।

वे इसकी घोर निंदा करते है। किसानों ने इसके विरोध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का पुतला फूंका। साथ ही राजस्थान सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

Back to top button