छत्तीसगढ़सियासत

दानिश बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष, संदीप कार्यकारी अध्यक्ष युवा जनता कांग्रेस के

रायपुर। विधान सभा चुनाव को करीब देखते हुए जोगी कांग्रेस ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अहम पदों पर नियुक्ति दी है। देवव्रत सिंह की अध्यक्षता में बनी 6 सदस्यीय छानबीन समिति के अनुसार युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) में दानिश रफीक, अम्बिकापुर को प्रदेश अध्यक्ष युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) नियुक्त किया गया है।

संदीप यदु (अति पिछड़ा वर्ग) सरपंच मुजगहन, रायपुर को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष,चंद्रप्रकाश कुर्रे (अनुसूचित जाति) सरपंच पचपेड़ी, मस्तूरी को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, तथा हेमंत कश्यप (अनुसूचित जनजाति) बस्तर को भी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह भी देखे :  देखें सूची, BSP छत्तीसगढ़ में इन 35 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव, औपचारिक घोषणा, 55 सीट पर जनता कांग्रेस उतारेगी अपने उम्मीदवार

Back to top button
close