रायपुर। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि महिला सम्मेलन दुर्ग में प्रदेशभर की महिलाओं का सम्मेलन होने जा रहा है, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन भिलाई चरोदा के दशहरा मैदान में होगा। जिसमें अमित शाह इसे संबोधित भी करेंगे। सम्मेलन के बाद विजय का संकल्प लेकर बूथ स्तर में कार्य करने का संकल्प लेते हुए 65 प्लस के लक्ष्य पूरा किया जाएगा। उन्होंने एकात्म परिसर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के मुखिया रमन सिंह ने तीन बार सरकार बनाई है और वे चौथी बार भी सरकार बनाने जा रहे हैं। सुश्री सरोज पांडेय ने कहा कि भाजपा ने हमेशा महिलाओं को सभी क्षेत्रों में प्रमुखता से स्थान दिया है।
राजनीतिक दल के रुप में पार्टी में महिलाओं की भागीदारी को लेकर भाजपा हमेशा आगे रही है। उन्होंने कहा कि तीन तालाक जैसी पीड़ा से निजाद दिलाने के लिए भाजपा ने बड़ी लड़ाई लड़ी है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने इसकी अगुवाई की। उनके कार्यकाल में इस बात पर हमेशा तवज्जों दिया गया कि महिलाओं की आंखों में आंसू न आए। कई ऐसी योजनाएं चलाई गई है, जिससे महिलाओं को सीधे लाभ हो। उन्होंने एक मुखिया तौर पर महिलाओं की चिंता की है।
यह भी देखें : BIG BREAKING केंद्र सरकार का बड़ा फैसला : घटेगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें, 5 रुपए की मिल सकती है राहत
Add Comment