छत्तीसगढ़

भाजपा के सियान अटल जी ने खोला है छत्तीसगढ़ की समृद्धि का द्वारा : बृजमोहन

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी पुरानी बस्ती मंडल द्वारा दूधाधारी सत्संग भवन में वृद्धजनों का सम्मान समारोह”सियान सम्मान” आयोजित था। यहा कृषि-सिंचाई मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने साल और श्रीफल प्रदान कर वृद्धजनों का सम्मान किया और उनसे आशीर्वाद लिया। इस कार्यक्रम में मौजूद सम्मानितजनों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के आशीर्वाद का ही परिणाम है कि हम अपने छत्तीसगढ़ प्रदेश को उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर लेकर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वृद्धजन अपने अनुभव के आधार पर परिवार का मार्गदर्शन करते हैं।

हमारी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे पूर्व प्रधानमंत्री स्व। अटल बिहारी वाजपेई जी ने भी अपने अनुभव और दूरदर्शिता के आधार पर छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था। आज देखिए उनके सपनों का छत्तीसगढ़ तरक्की की राह पर कैसे आगे बढ़ रहा है ।अविभाजित मध्यप्रदेश के दौरान हमारा यह छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास से कोसों दूर था। सिर्फ यहां राजनीति होती थी। छत्तीसगढ़ की जनता के भविष्य के बारे में किसी ने चिंता नहीं की थी। उस दौरान हमारी पार्टी की बुजुर्ग नेता रहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी ने राज्य अलग बनाकर छत्तीसगढ़ की समृद्धि का द्वार खोला और हम भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता की सेवा के लिए आगे बढ़ाया।


आज देखिए आप सभी के आशीर्वाद से लगातार तीन बार प्रदेश में भाजपा की सरकार है। और यह सरकार विकास कार्यों का नित नया कीर्तिमान रच रही है। हम रायपुर शहर की बात करें तो पिछले 15 वर्षों में ऐतिहासिक विकास कार्य यहा हुए हैं। और यह कार्य अभी भी निरंतर जारी है। यह शहर कभी पानी के लिए तरसता था। आज बड़ी बड़ी पानी की टंकियां शहर की प्यास बुझाती है। शहर की सुंदर चौड़ी-चौड़ी सड़कें आवागमन सुगम बना रही है। शहर के मरीन ड्राइव, कटोरा तालाब, बूढ़ा तालाब व अन्य तालाबों की सुंदरता लोगों को आकर्षित करती है। शहर को ट्रैफिक से मुक्ति दिलाने के लिए केनाल पर नई सड़क का निर्माण किया गया है। हाईवे रोड पर होने वाली दुर्घटनाओं से निजात दिलाने रिंग रोड पर राजेंद्र नगर,भाठा गांव, कुशालपुर में तीन ब्रिजों का निर्माण जल्द पूरा हो रहा है। शिक्षा व स्वास्थ्य की दृष्टि से अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। हम इस बात की खुशी है कि जिस भरोसे के साथ बुजुर्गों ने हमें आशीर्वाद दिया था हम उनकी उम्मीदों पर खल खरे उतरे हैं।

पूर्ण विश्वास है कि आने वाले चुनाव में भी बुजुर्गों का आशीर्वाद हमारे साथ होगा और हम अपने शहर अपने प्रदेश को भारत के नक्शे पर एक खूबसूरत शहर के रूप में पहचान दिलाने में कामयाब होंगे। इस कार्यक्रम में श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष सुभाष तिवारी, आरडीए उपाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर,मत्स्य महासंघ के अध्यक्ष रामकृष्ण धीवर,वरिष्ठ भाजपा नेता सुखनंदन सोनकर,मनोज वर्मा,ने भी संबोधित किया।

यह भी देखें : 

Back to top button
close