रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मातृशक्ति सम्मेलन को प्रदेश के धर्मस्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया संबोधित
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी पुरानी बस्ती मंडल द्वारा दूधाधारी सत्संग भवन रायपुर में मातृशक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में क्षेत्र की हज़ारों महिलाओं में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। सम्मेलन में बतौर मुख्यतिथि रायपुर दक्षिण विधायक तथा प्रदेश सरकार के कृषि-सिंचाई मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए।
सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर परिवार तो चला ही रही हैं देश को भी आगे बढ़ाने में अपना बहुमूल्य योगदान दे रही है। अब वह अबला नहीं सबला कहलाती है।
बृजमोहन ने कहा कि संवेदनशील भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं संचालित की है। जिनका लाभ वे ले रही है। उज्जवला योजना के माध्यम से गैस सिलेंडर प्रदान कर गृहणी बहनों को चूल्हे पर जलने वाली लकड़ी-कोयले के धुएं से मुक्ति दिलाने का काम सरकार ने किया है। स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत महिलाओं को रोजगार हेतु प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। जिसके तहत हस्तशिल्प, सिलाई,कंप्यूटर, कृषि, बागवानी सहित विभिन्न प्रकार के तकनीकी प्रशिक्षण लेकर वे आगे बढ़ रही हैं।
उन्होंने कहा कि रायपुर शहर से मैं 6 बार का विधायक विधायक हूं। पिछले 28 सालों से कमल फूल में वोट देकर बहने अपना आशीर्वाद मुझे दे रही है। इसी आशीर्वाद के फल स्वरुप में अपने विधानसभा क्षेत्र ही नहीं अपितु संपूर्ण प्रदेश में मिली जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभा पा रहा हूं। पूर्ण विश्वास है कि का आशीर्वाद हमेशा की तरह मुझे मिलता रहेगा।
पूर्व महापौर सुनील सोनी ने अपने उद्बोधन में बीजेपी सरकार की सोच को सामने रखा और कहा कि सरकार ने महिलाओं का विश्वास जीता है। जिला भाजपा अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भोजन,स्वास्थ्य,साईकल, सिलाई मशीन,मोबाइल इतना कुछ हमारी भाजपा सरकार योजनाओं के तहत जनता को प्रदान कर रही है। भाजपा सरकार जनता की चुनी हुई उनके प्रति समर्पित सरकार है।
राज्य सरकार बीमारी से इलाज के लिए स्मार्ट कार्ड योजना के तहत 50 हज़ार प्रदान कर रही है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आयुष्मान भारत योजना प्रारंभ की है जिसके तहत 50 लाख तक का इलाज मुफ्त में कराया जा सकता है।
भारतीय जनता पार्टी की विचारों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने वाले देश की ख्यातिनाम कवि डॉक्टर सुरेंद्र दुबे ने कहा की माता की गर्भवती होने से लेकर बच्चे की जन्म तक दोनों की चिंता करने वाली कोई सरकार है तो वह भाजपा की सरकार है। हर नागरिक को उसका अधिकार मिले वह खुशहाल रहे इस हेतु विभिन्न योजनाओं के तहत सरकार काम कर रही है।
बाल अधिकार आयोग छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष प्रभा दुबे ने कहा की हम रायपुर वासियों का सौभाग्य है कि बृजमोहन अग्रवाल जी जैसा नेतृत्व हमें प्राप्त हुआ है। उन्होंने हमेशा ही हम बहनों के सम्मान की रक्षा की है और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहे हैं।
महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री मीनल चौबे ने कहा की महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी कि हमारी सरकार कटिबद्ध है साथ ही कहा कि जिस पार्टी में 24 घंटे सातों दिन जनता के लिए समर्पित रहने वाले बृजमोहन अग्रवाल जी जैसे नेता हो वहां स्वाभाविक रूप से महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों की बराबर चिंता की जाती है।
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शैलेन्द्री परगनिया ने कहा कि भाजपा सरकार में ही महिलाओं को मान सम्मान मिला है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हमारी भाजपा सरकार की अनेक योजनाएं संचालित है। जिनका लाभ लेकर बहने सक्षम हो रही हैं।
महिला सम्मेलन में संनिर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष मोहन एंटी श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष सुभाष तिवारी,आरडीए के उपाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर,भाजयुमों प्रदेश महामंत्री संजू नारायण सिंह,मंत्री अमित साहू,समाज कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष चन्नी वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेत्री हेमलता चंद्राकर,रश्मि शर्मा,सुभद्रा तंबोली, मंडल भाजपा अध्यक्ष चूड़ामणि निर्मलकर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीमा सिंह, जोन अध्यक्ष सालिक सिंह ठाकुर, पार्षद मनोज वर्मा आदि उपस्थित थे।
यह भी देखें : छेड़छाड़ का विरोध करने पर 11 साल की बच्ची की पीट-पीट कर हत्या, पेड़ से लटकाया
Add Comment