रायपुर। PCC चीफ भूपेश बघेल रात में राजधानी पहुंच गए। आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान उनकी तबियत कोंडागांव में बिगड़ गयी थी। स्थानीय डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया लेकिन हालात में सुधार ना होने की वजह से उन्हें रायपुर ले जाने के लिये कहा गया।
शाम के करीब 4.30 बजे भूपेश बघेल राजधानी के लिए रवाना हुए थे। यहाँ करीब 11 बजे पहुंचे। उन्हें रामकृष्ण हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कहा है कि भूपेश बघेल की स्तिथि स्थिर है। उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
उल्लेखनीय है कि भूपेश बघेल की शनिवार रात को ही तबियत बिगड़ गयी थी, उन्हें बुखार था, लेकिन सुबह एक कार्यक्रम में उन्हें कोंडागांव जाना था तो वे सुबह निकल गये थे लेकिन कोंडागांव पहुँचते तक उनका स्वास्थ और बिगड़ गया था।
Add Comment