रायपुर। भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कल हमने कांग्रेस की प्रदेश कमेटी को ‘प्रदेश क्रिमिनल कांग्रेसÓ कहा था। कल ऐसा कहते हुए अपना मानना था कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व का भी ध्यान इस ओर जाएगा, लेकिन ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय इकाई में भी भूपेश बघेल जैसी अपराधी मानसिकता के लोग ही बैठे हुए हैं। सत्ता जाने की बौखलाहट और वैधानिक रूप से मुख्य विपक्षी दल भी नहीं रह चुकी राष्ट्रीय कांग्रेस भी अब ऑल इण्डिया क्रिमिनल कांग्रेस हो गयी है।
पार्टी प्रवक्ता श्री श्रीवास्तव ने कहा कि आज अर्बन नक्सल पर माननीय सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला आया है. इस फैसले से कांग्रेस की अपराधी और देशद्रोहियों को समर्थन करने की मंशा अब और अच्छी तरह देश के सामने आ चुकी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अर्बन नक्सलियों का पक्ष लेते हुए बौखलाहट में संघ पर उल-जुलूल आरोप लगाए थे। इस तरह वे अशीलता, अपराध, आतंक और देशद्रोह जैसे कृत्यों के आरोपियों का मंच होते जा रहा है। आप सब जानते हैं कि छत्तीसगढ़ नक्सल हिंसा से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। अभी जब नक्सलियों की बौद्धिक इकाई को पुलिस ने पकड़ा तो देशद्रोहियों की तरफदारी करने वालों में कांग्रेस पार्टी भी बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रही थी। छत्तीसगढ़ को एक घृणित अपराध का आरोपी बार-बार शर्मसार कर रहा है।
कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दे बचे नहीं है। एक चार्ज शीटेड आरोपी का प्रदेश के एक राजनीतिक दल का अध्यक्ष बना रहना ही अपने आप में शर्मनाक है। कांग्रेस के पास कहने के कुछ है नहीं तो अपने ही किये अपराध को बार-बार उछाल कर राजनीति को स्तरहीन कर रहे हैं। कांग्रेस का यह पूरा अध्याय एक कलंक की तरह है। जबकि भाजपा के पास बताने को अपने पंद्रह वर्ष के विकास कार्य हैं। मोदी जी की सरकार की उपलब्धियां हैं।
यह भी देखें : कांग्रेस का दुराग्रह चरम पर : भाजपा
Add Comment