Breaking Newsछत्तीसगढ़व्यापारसियासतस्लाइडर

भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. अनिल जैन एयरपोर्ट पहुंचे, सौदान सिंह सरगुजा संभाग के दौरे पर

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी में लोकसभा क्षेत्र स्तर की बैठकों का दौर शुरू हो गया है। आज एवं कल आयोजित बैठक में राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अनिल जैन मार्गदर्शन देंगे। आज एयरपोर्ट पहुंचे डॉ. अनिल जैन कहा कि वे चुनाव की रणनीति बनाने के लिए छत्तीसगढ़ आए हैं।

दो दिवसीय बैठक में जगदलपुर तथा कांकेर लोकसभा क्षेत्र की बैठक आज दोपहर भाजपा कार्यालय तथा शाम 6 बजे राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर एवं महासमुंद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की बैठक एकात्म परिसर रायपुर में होगी। कल 28 सितम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे बिलासपुर, जांजगीर एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र की बैठक बिलासपुर भाजपा कार्यालय में होगी। जगदलपुर-कांकेर लोकसभा क्षेत्र की बैठक हेतु किरण देव, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर एवं महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की बैठक हेतु रामप्रताप सिंह तथा बिलासपुर,जांजगीर, कोरबा क्षेत्र की बैठक के प्रभारी नारायण चंदेल बनाए गए हैं।



बैठक में संबंधित क्षेत्र के सांसद, विधायक, निगम, मंडल के अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, जिला संगठन प्रभारी, जिलाध्यक्ष-महामंत्री भाजपा, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, अध्यक्ष नगर पालिका, पूर्व सांसद.विधायक, लोकसभा के मीडिया प्रभारी.सह प्रभारी,ए आईटी सेल के लोकसभा प्रभारी, सह.प्रभारी, लीगल सेल के लोकसभा संयोजक, सह.संयोजक, लाभार्थी संपर्क योजना के संयोजक, सह.संयोजक को विशेष रूप से उपस्थित रहने कहा गया है।

सौदान सिंह सरगुजा संभाग के दौरे पर
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह आज से तीन दिवसीय दौरे पर सरगुजा पहुंचने वाले हैं। यहां वे कोरिया , बैकुंठपुर, बलरामपुर, सूरजपुर एवं अम्बिकापुर, चारों संगठन जिलों की बैठक भाजपा कार्यालय अम्बिकापुर में लेंगे।

यह भी देखें : कांग्रेस बताए कि उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा है कि आरोपी के क्लीनचीट पर, पहले जेल जाने की नौटंकी और अब बेल की गुजारिश क्या न्यायपालिका का अपमान नही: बीजेपी 

Back to top button
close