प्रतापगढ़। एक सपा महिला नेत्री के होटल से आधा दर्जन से भी अधिक लड़कियां आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ी गई है। इस तरह से पुलिस ने होटल में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नगर कोतवाली इलाके के सदर चौराहा स्थित होटल अवध में छापेमारी की।
इस छापेमारी में आधा दर्जन से अधिक लड़कियां पुलिस की गिरफ्त में आई। ये लड़कियां होटल में ग्राहक की डिमांड पर बुलाई जाती थीं। इस दौरान पांच युवक भी पुलिस की गिरफ्त में आए जबकि छापेमारी के दौरान दो लड़के भागने में सफल रहे।
पकड़ी गई सात लड़कियों में से एक शादीशुदा महिला थी जो अपने बच्चे के साथ होटल में आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई। इन लड़कियों में से एक लखनऊ की लड़की थी जो होटल के लिए देह व्यापार काम करती है। पुलिस छापे में कंडोम, मोबाइल फोन और अन्य सेक्सवर्धक दवाइयां में बरामद हुई हैं। बताया जाता है कि यह होटल सपा नेत्री की है। फिलहाल पुलिस ने महिला नेत्री व होटल की मालकिन को भी गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी देखे : पत्नी अगर अवैध संबंध बनाए तो क्या उस पर भी दर्ज होगा मुकदमा, फैसला कल…
Add Comment