रायपुर। सीडी कांड में भूपेश को जेल भेजे जाने के बाद कांग्रेसियों ने प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया। राजधानी में भी कांग्रेसी राजीव भवन से गिरफ्तार देने के लिए निकले।
रैली की शक्ल में कांग्रेसियों ने जेल की तरफ कूच किया। जिसमें प्रदेश प्रभारी पीएल पूनिया, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, पूर्व विधायक मो. अकबर, रवीन्द्र चौबे, महापौर प्रमोद दुबे, कवाली लखमा, पूर्व महापौर किरणमीय नायक, जिलाध्यक्ष गिरीश दुबे सहित कांग्रेसी मौजूद थे।
कांग्रेसी राजीव भवन से टर्निंग पांइट होते हुए जेल की तरफ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने सभी को लोधीपारा चौक के पास रोक लिया और अस्थाई जेल में उन्हें कांग्रेसियों को बिठा दिया गया है। भूपेश के जेल जाने के बाद कांग्रेसियों ने ऐलान किया था कि राज्यभर में सभी जगह कांग्रेसी गिरफ्तारी देंगे। इसी कड़ी में आज यह रैली निकाली गई थी।
यह भी देखें : VIDEO: कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन, प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं से पुलिस की झूमाझटकी
Add Comment