रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष और खरसिया विधायक उमेश पटेल को उनके निवास नंदेली गांव से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आज शाम प्रदेश के मुख्यमंत्री रमन सिंह का कार्यक्रम खरसिया विधानसभा में आयोजित था। इसी कार्यक्रम में युवा कांग्रेसी विरोध ना कर पाये, इसी कारण से आज हमारे प्रदेश अध्यक्ष उमेश पटेल को पुलिस ने उन्हें उनके नन्देली निवास से गिरफ्तार किया। इस दौरान श्री पटेल के साथ सैंकड़ों कांग्रेसजन मौजूद थे।
खरसिया विधायक उमेश पटेल की गिरफ्तारी का विरोध कांग्रेसियों ने किया। प्रवक्ता शेख मुशीर ने कहा कि आज हमारे प्रदेश में विपक्ष को कुचला जा रहा है दबाया जा रहा पुलिस के बल से यह लोकतंत्र के लिये ठीक नही है क्योंकि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बातों को रखने का अधिकार है। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष उमेश पटेल की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस प्रदेश के हर विधानसभा में रमन सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी।खरसिया विधायक उमेश पटेल गिरफ्तार
यह भी देखें : VIDEO : भूपेश को जेल ले जा रही गाड़ी को कांग्रेसियों ने रोका, निकाली चाबी, नारेबाजी…
Add Comment