पिछले 2 दिनों से कोल्हापुर में तनाव का माहौल बना हुआ था क्योंकि यहां पर एक 13 साल के लड़के को कुछ लोगों ने बड़ी ही बेरहमी के साथ पीटा और गांव में बिना कपड़ो के घुमाया। इस घटना के पीछे का कारण जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।
दरअसल उस 13 साल के दलित लड़के की गलती बस इतनी सी थी कि उसने अपने से ऊंची जाति की लड़की को चॉकलेट दी थी। जब ये बात लड़की के परिजनों को पता चली तो उन्होंने उस लड़के की बेरहमी से पिटाई कर दी और उसे उसके घर से लेकर ग्राम पंचायत के कार्यालय तक बिना कपड़ों के परेड कराई।
स्कूल से लौटते वक्त पकड़ा था लड़की का हाथ
अजारा पुलिस स्टेशन के पुलिस ऑफिसर ने बताया कि पीड़ित लड़के और लड़की का परिवार एक दूसरे को पहले से जानते थे। पिछले महीने उस लड़के ने स्कूल से घर लौटते समय लड़की को चॉकलेट ऑफर की थी और उसका हाथ भी पकड़ा था।
लड़की ने घर आकर अपने माता-पिता को इस घटना के बारे में जानकारी दी थी जिसके बाद से दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने बताया कि लड़की की सुरक्षा को देखते हुए उसे उसके माता-पिता ने मुंबई में उनके रिश्तेदार के घर भेज दिया था।
लड़के के कपड़े उतार कराई गई परेड
इसके बाद बीते शुक्रवार को लड़की के एक अंकल और उनके एक दोस्त ने मिलकर उस 13 साल के लड़के को उठाया और एक कमरे में बंद कर उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद उसके कपड़े उतार दिए गए और ग्राम पंचायत कार्यालय तक उसकी परेड कराई गई। सिर्फ इतना ही नहीं वो लोग उस लड़के को और उसके परिवार वालों को गालियां भी दे रहे थे।
आपको बता दें कि कोल्हापुर पुलिस ने लड़की के दोनों रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़ित लड़के को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने दावा किया है कि फिलहाल गांव में हालात सामान्य हैं। दोनों समुदायों के सदस्यों के साथ बैठक करने के बाद गांव में शांति का माहौल है। दोनों आरोपियों को आईपीसी की धारा 452, 323 और 504 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
यह भी देखें : हवाई यात्रियों के लिए Good News, अब जल्द मिलेगी यह सुविधा…
Add Comment