Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विरोध करने जा रहे दर्जनों कांग्रेस नेता आधे रास्ते ही गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले के चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में काला झंडा दिखाने पहुंचे कांग्रेस नेता को पुलिस ने आधे रास्ते से ही गिरफ्तार कर लिया है। प्रधानमंत्री के विरोध में काले झंडे ना दिखा पाए और ना ही पुतला दहन कर पाए पुलिस ने जिले में कांग्रेसियों को रोकने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक कर चाक-चौबंद व्यवस्था की।



जिन्हें अस्थाई जेल के रूप में अग्रसेन भवन डभरा में रखा गया है।गिरफ्तार लोगों में लगभग एक दर्जन से ऊपर लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिले में हर एक क्षेत्र से कांग्रेस नेताओं को पुलिस द्वारा रोका जा रहा है। बता दें कि युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, कांग्रेस शहर अध्यक्ष विवेक सिसोदिया, जिला कांग्रेस प्रवक्ता रफीक सिद्दकी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जांजगीर से गिरफ्तार कर कार्यकर्ताओं को अज्ञात स्थान ले जाया जा रहा है।

यह भी देखें : छत्तीसगढ़ : PM नरेद्र मोदी की सुरक्षा में पांच हजार जवान तैनात, जांजगीर-चांपा छावनी में तब्दील 

Back to top button
close