रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के छत्तीसगढ़ रायपुर दौरे के दिन भाजपा नेताओ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी दी है। माना कैम्प नगर पंचायत में भाजपा नगर उपाध्यक्ष संजय यादव एवं पार्षद के.एबु ने युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष लोकेश वशिष्ठ और महासचिव संतोष डी. को जान से मारने की धमकी दी है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जान से मारने की दी गई धमकी पर कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए इसे भाजपा का गुंडाराज बताया है। उन्होने कहा कि भाजपा का असली चेहरा शैने-शैने सामने आने लगा है। बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बर्बरतापूर्वक पुलिस के डंडे से पिटवाने वाली भाजपा का जी भरा नहीं और राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर ऐसी हिमाकत करना भाजपा का चाल चरित्र और चेहरे को उजागर करता है।
यह भी देखे :
Add Comment